4G-5G की रफ्तार पकड़े है मोबाइल कम्पनियां, ये सांसद BSNL की 2G स्पीड स इतना परेशान कि संसद में उठा मुद्दा
4G-5G speed: 'कर लो दुनिया मुट्ठी में' जैसे मोबाइल कंपनी के स्लोगन और हाथ में मोबाइल अंगुलियों पर जब जिंदगी का हर काम निर्भर होता जा रहा है, उस दौर में कई जगह इंटरनेट का एंटीना 2G से आगे की स्पीड पर नहीं चल पा रहा। मध्य प्रदेश में बीजेपी सांसद ढाल सिंह बिसेन के इलाके में कुछ जगहों पर यही हाल हैं।
जब परेशानियाँ सिर चढ़कर बोलने लगी तो 'माननीय' को अपने क्षेत्र की परेशानी संसद में तक उठाना पड़ा। शीतकालीन सत्र में बिसेन ने अपने संसदीय क्षेत्र बालाघाट-सिवनी का जिक्र किया। जहां कई जगहों पर BSNL की स्पीड का कांटा 2G तक ही सीमित हैं।

ढाल सिंह बिसेन का कहना है कि संसद्नीय क्षेत्र वाले कई हिस्सों में बीएसएनएल नेटवर्क की कनेक्टिविटी काफी कमजोर है। इस कंपनी के यूजर्स भी ज्यादा है, लिहाजा सबसे ज्यादा नुकसान स्टूडेंट्स, किसानों और कारोबारियों को हो रहा हैं। बिसेन ने कहा कि आज के दौर में हर कोई मोबाइल इंटरनेट पर निर्भर हैं। ऑनलाइन पेमेंट से लेकर अधिकांश जरुरी काम-काज का जरिया इंटरनेट वाले मोबाइल बने हुए हैं।
ग्रामीणों की भी उनके पास कई मर्तबा शिकायतें आई। जिसके संबंध में टेलीकॉम कंपनी के स्थानीय अधिकारियों से भी चर्चा की। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। संसद में बीएसएनएल की स्पीड का मुद्दा उठाते हुए बिसेन ने कहा कि विभागीय मंत्री इस संबंध में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें। ताकि आमजनाें को राहत मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications