Indore News: इंदौर के इस चौराहे पर लटकी प्रहलाद पटेल की जुबान, जनता को बताया था भिखारी

मध्यप्रदेश के इंदौर में मंत्री प्रहलाद पटेल के जनता को भिखारी के विरोध में कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटेल की जुबान को रीगल चौराहे पर लटकाया, और लिखा वोट लेने से पहले जानता भगवान वोट लेने के बाद जनता भिखारी।

मंत्री प्रहलाद पटेल की ओर से दिए गए बयान के बाद अब लगातार मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है, जहां इस विरोध-प्रदर्शन के बीच अब इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रहलाद पटेल का विरोध किया है।

Indore

7 करोड़ जनता को भिखारी बताया

जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल गिरी जोशी ने बताया कि, मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जिस तरह मध्य प्रदेश की 7 करोड़ जनता को भिखारी बताया है, वह अत्यंत ही निंदनीय है, प्रह्लाद पटेल का यह कहना है कि, मध्य प्रदेश की जनता अपनी समस्याओं अपनी मांगों को लेकर भिखारी की तरह हर कार्यक्रम में आ जाती है, जिस तरह का उनका बयान है उसे साफ जाहिर है कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व मध्य प्रदेश के 7 करोड़ जनता को मतदाताओं को जिस लोकतंत्र में मतदाता भगवान होता है, उसे भिखारी बात कर अपमानित किया जा रहा है।

2 कलर की 6 फूट लंबी जुबान को लटकाया

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, प्रह्लाद पटेल माफी मांगने की जगह यह कह रहे है, कि मैने जो कहा सही कहा, यह दर्शाता है कि वे कितने अहंकारी हैं, और सत्ता के नशे में उनकी नजर में जनता भिखारी है, इस बयान के बाद ना तो प्रदेश के मुखिया मोहन यादव भाजपा। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कोई कार्यवाही की ना केंद्रीय नेतृत्व में इससे साफ जाहिर होता है, की पूरी भाजपा प्रदेश की जनता जिसने भाजपा को प्रदेश में सरकार बनाई वो जनता को भिखारी मानते है, इसके विरोध में कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर मंत्री प्रह्लाद पटेल की दो कलर की 6 फूट लंबी जुबान को लटकाया और एक लाल रंग की ओर एक काले रंग जिसपर लिखा वोट लेने से पहले जनता भगवान, वोट लेने के बाद जनता भिखारी यही भाजपा की असली सोच है, जो जनता के सामने आ गई है, कांग्रेस ने मंत्री प्रह्लाद पटेल के इस्तीफे की मांग की है, अन्यथा कांग्रेस द्वारा निरंतर आंदोलन किया जायेगा।

ये भी पढ़े- MP News: इन गांवों में फार्मर आईडी बनाने के लिए लगेंगे शिविर, ये है आखिरी तारीख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+