MP News: इंदौर और उज्जैन में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, किन मुद्दों पर होगा सरकार का घेराव, जानिए
मध्य प्रदेश में कांग्रेस मजबूत होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी के चलते कांग्रेस मध्य प्रदेश में अब आगामी जंगी प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। कांग्रेस अपने यह प्रदर्शन अलग-अलग जिलों में करेगी, जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी और स्थानीय कांग्रेस नेता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।
कांग्रेस अपने विरोध-प्रदर्शन की शुरूआत उज्जैन से करेगी, जहां उज्जैन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। 13 अगस्त को होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश पर के कार्यकर्ता और नेता हिस्सा लेंगे, जहां CM मोहन यादव के गृह नगर में होने वाले इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे।

13 अगस्त से पहले 6 अगस्त को इंदौर में कांग्रेस एक बड़ा जंगी प्रदर्शन करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ प्रदेशभर के मुद्दों को लेकर सरकार का घेराव करेगी। वहीं विरोध-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने तैयारी भी शुरू कर दी है, जहां कांग्रेस नेता जनता के बीच पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। मालवा और निमाड़ में अपने जंग की प्रदर्शन के दम पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटी कांग्रेस लगातार विरोध-प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग बैठक कर खास प्लान तैयार कर रही है।
कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है की, 6 अगस्त को कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम पर विभिन्न समस्याओं को लेकर होने वाले आंदोलन की तैयारी को लेकर भी गली, मोहल्ले, ब्लॉक, वार्ड स्तर पर जागरूक करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से भी मुलाकात की जाएगी और अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनो से आंदोलन में शामिल होने की अपील की जाएगी। यादव ने कहा है कि, जनता की विभिन्न समस्याओं एवं अन्य मुद्दों के साथ ही भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ सतत आंदोलन जारी रहेंगे समय-समय पर भाजपा की जन विरोधी नीतियां के खिलाफ निर्णय के साथ ही बीजेपी की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के खिलाफ मैदानी एवं जमीनी स्तर पर आंदोलन जारी रहेंगे।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर के बजट पर बहस, पूरे सत्र में क्या कुछ रहा खास, जानिए












Click it and Unblock the Notifications