Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: इंदौर के बजट पर बहस, पूरे सत्र में क्या कुछ रहा खास, जानिए

Indore Nagar Nigam Budget: सियासत के गढ़ इंदौर में उस वक्त पार्षदों के तीखे तेवर देखने मिले, जब नगर निगम के बजट सत्र में बजट पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के पार्षद एक-दूसरे के साथ तीखी बहस करते दिखे, जहां कांग्रेस पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में महापौर और सभापति पर आरोप लगाए तो वहीं BJP पार्षदों ने अपने नेताओं पर लगे आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्षदों को अपने अंदाज में जवाब दिया।

बुधवार को बजट पर चर्चा के लिए जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही कांग्रेस पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस पार्षद शहर की समस्याओं के साथ-साथ बजट पर चर्चा के लिए हंगामा करते रहे तो वहीं कांग्रेस पार्षदों का हंगामा देख बीजेपी पार्षद भी जोश में आ गए और अपने अंदाज में कांग्रेस पार्षदों के सवाल का जवाब दिया।

Indore

इस दौरान सभापति मुन्नालाल यादव, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर, जीतू यादव, राजेश उदावत, अभिषेक बबलू शर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया, राकेश जैन, मनीष शर्मा मामा, पार्षद सुरेश कुरवाड़े, राजू भदौरिया, सोनिला मिमरोट, कुणाल सोलंकी समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की, लोकसभा से लेकर विधानसभा, और नगर निगम के सदन में विपक्ष केवल हताशा निराशा और चिड़चिड़ेपन के साथ हंगामा करने के उद्देश्य से आता है, जिस विपक्ष ने श्रद्धांजलि सभा का सम्मान नहीं किया हो, जिस विपक्ष ने बजट सुनने की सहमति तक ना दी हो, जिस हंगामे के साथ सदन के माहौल को खराब करके वह सदन चलना चाहते थे, बिना खेद प्रकट किए, सदन ने सर्वसम्मति के साथ संशोधन के साथ बजट और एजेंडा को पारित करने का काम किया है।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा की, बजट सम्मेलन में हम लोगों ने आग्रह किया कि, पहले आपसे इंदौर शहर की जनता जानना चाहती है। भ्रष्टाचार को लेकर, फर्जी फाइल घोटाले को लेकर, सड़क घोटाले को लेकर, उस पर आपने क्या किया?, उनसे संबंधित क्या-क्या कार्रवाई की गई, जो करोड़ों रुपए डकार गए, उनसे वसूली की क्या व्यवस्था की है?, इसके बारे में चर्चा कीजिए, इसके बाद एक-दो दिन नहीं बल्कि चार दिन विस्तृत रूप से बजट पर चर्चा करेंगे। हम मांग कर रहे थे। अपनी बात रखना चाह रहे थे, हमने शहर की जनता की आवाज उठाने की कोशिश की, बजट पर चर्चा के लिए हम सभी तैयारी करके गए थे, लेकिन जब बजट पर चर्चा की तो हमारे पार्षदों को प्रश्न काल के दौरान नहीं बोलने दिया, जब मेरी बारी आई तो मुझे भी नहीं बोलने दिया गया, जिसके बाद सभापति ने अन्याय पूर्ण तरीके से बजट को पास कर दिया।

ये भी पढ़े- Indore News: नगर निगम ने 8 हजार करोड़ का बजट पेश किया, जनता को लगा झटका, विपक्ष भड़का

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+