विज्ञान-तकनीक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महिलाएं बढ़ें आगे, CM मोहन यादव ने कहा

MP News: महिलाओं की विज्ञान में सहभागिता के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां सीएम यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि आज का दिवस विज्ञान में महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने और इसे रेखांकित करने को समर्पित है। इस उद्देश्य से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है और इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मैं स्वयं गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि विश्व के सभी देशों की दृष्टि से यह दिन महत्वपूर्ण तो है ही परंतु भारत के संदर्भ में इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि हमारी संस्कति में सदैव मातृ शक्ति को सम्मान दिया गया है। हमारे यहां ज्ञान की देवी सरस्वती और धन की देवी लक्ष्मी हैं तथा हम देश को भी भारत माता के स्वरूप में स्वीकार करते हैं। सीएम ने कहा कि हमारे देश की प्रथम नागरिक महिला ही हैं।

MP CM Mohan Yadav

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हैं। यह लोकतंत्र की सुंदरता है, और इस व्यवस्था से पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति हम सबके मन में सम्मान बढ़ा है। यह इस बात का भी संकेत है कि हमारे देश में महिलाओं के लिए सभी पदों व संभावनाओं के लिए द्वार खुले हैं, वे आगे बढ़ने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करें, शासन और समाज उनके साथ है। कहा कि आज 12 जनजातीय जिलों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेजों की बहनों को सम्मानित किया गया है।

पीएम मोदी भी विज्ञान के क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत हैं। माताओं-बहनों की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है। बहन-बेटियों के विज्ञान, तकनीक और इंजीनियरिंग की दिशा में आगे बढ़ने से देश-प्रदेश की दशा और दिशा बदलेगी। हमारे सभी आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज में समय की मांग और आवश्यकतानुसार विश्व स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को महिलाओं की विज्ञान में सहभागिता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। जिसे यूनेस्को और द्वारा नागरिक समाज की साझोदारी के साथ समन्वित रूप से क्रियान्वित किया जाता है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं में सिंगल क्लिक से विभिन्न पाठ्यक्रमों व प्रशिक्षण सत्रों का डिजिटली शुभारंभ किया। इंडो जर्मन इनिशियेटिव फॉर टेक्निकल एजुकेशन (IGnITE) अंतर्गत प्रदेश की सभी शासकीय आईटीआई में इंडस्ट्रियल सेफ्टी ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया।

आईआईटी दिल्ली के सहयोग से ऑनलाईन मोड में ट्रेनिंग के लिए जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं इंटरनेट ऑफ थिंग के कोर्स और ब्लॉकचेन बिल्डर टेक्नोलॉजी कोर्स का उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज में शुभारंभ किया। इसी प्रकार एसव्ही पॉलिटेक्निक भोपाल में वर्चुअल रियालिटी और ऑगमेटेड रियालिटी कोर्स का भी शुभारंभ किया गया। आईआईटी इंदौर के सहयोग से महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज भोपाल में प्रोक्योरमेंट एसेन्शियल फॉर स्टूडेंट एडवांसमेंट (PESA) कोर्स का शुभारंभ किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+