आक्रांताओं को बल-बुद्धि और पराक्रम से भारतीयों ने किया पराजित, CM मोहान यादव ने कहा

MP News: उज्जैन में आयोजित विक्रमोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश में संस्कृति की ध्वजा अनंतकाल से लहराती आयी है। हमारे देश ने बल-बुद्धि, शौर्य, पराक्रम से आक्रांताओं को पराजित किया है।

सीएम यादव ने कहा कि मनुष्य का संसार में आना-जाना लगा रहता है, किन्तु संस्कृति सदैव विद्यमान रहती है। भगवान ने अनेक लीलाएं कर कष्ट उठाएं और लड़ना सिखाया। दुनिया राम कृष्ण के नाम से भारत को जानती है। संस्कृति पर बाढ़ के पानी के समान आक्रांता आए और आक्रमण किया, किन्तु पानी के थपेड़ों की तरह आंक्रांता भी वापस पराजित हुए।

MP CM Mohan Yadav

हमारे मंदिर मुगलों की सत्ता के दौरान निर्मित हुए हैं। माता अहिल्या ने मंदिरों का पुर्नउद्धार कराया, वही नदियों पर अहिल्या घाट भी बनवाए हैं। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल द्वारा मधुर भजन प्रस्तुत किए। सीएम ने भजन गायक कन्हैया मित्तल को बधाई देते हुए कहा कि उनके भजनों ने शरीर में जोश और ऊर्जा का संचार होता है।

आपने शिप्रा के किनारे आकर भजन सुनाएं, इसके लिए आपको बधाई। सीएम यादव ने भजन गायक मित्तल का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। दिल्ली के संतोष नायक के दल ने ओम नम: शिवाय, शास्त्री नृत्य, मुंबई के केजी हुपर ग्रुप ने हनुमान चालीसा एवं शिव महादेव स्तुति सहित स्थानीय कलाकारों ने डमरू वादन प्रस्तुत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+