मंडला में CM मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा, कहा- 'सदैव की है वोटबैंक की राजनीति'
MP Lok Sabha Election 2004: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार 22 मार्च को भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में मंडला पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर आलोचना की। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव वोटबैंक की राजनीति की है।
सीएम मोहन यादव ने जेल ग्राउंड के पास जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते को वोट दें। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जयकारे के साथ मोदी जी का विजय रथ जो शुरू हो रहा है उसके लिए मंडला लोकसभा तैयार है।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के बच्चों को निकालने के दोनों देशों ने 3 दिनों तक हथियार डाल दिए और भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के लोगों को भी निकाला। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन से कहा कि जबतक युद्ध करना है कीजिए, लेकिन आपके युद्ध में भारत के किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगनी चाहिए।
अगर ऐसा होता है तो वो गोली मेरे सीने पर मानी जाएगी। सीएम यादव ने कहा कि इसके बाद हमारे बच्चे तो हमारे बच्चे...पाकिस्तान जैसे कट्टर देश के बच्चे भी भारत माता की जय-जय कार करते हुए धूमधाम से सबके बीच में निकलकर आए। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि धारा 370, कश्मीर के मामले में उलझाकर रख दिया।
सीएम यादव ने कहा कि जिसका परिणाम था कि हजारों लोगों का नरसंहार हुआ था। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसका जवाबदार कौन...इसकी जवाब दार केवल एक कांग्रेस पार्टी है। जिन्होंने धारा 370 लगाकर इतने लोगों को मौत के मुंह में धकेला। कहा कि हमारी पार्टी ने जनसंघ के समय से इसका विरोध किया था।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य के साथ बोलना पड़ रहा है कि कांग्रेस केवल अल्पसंख्यक वर्ग के वोट के लिए इस बात को भूलते गए। जैसे भगवान राम के मामले में भूलते गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि धारा 370 भी हट गई और भगवान राम का मंदिर भी बनकर तैयार हो गया। कही हिंदू मुस्लिम दंगे हुए क्या? केवल अपने वोट के चश्मे के कारण से यह समस्या उलझाई गई। क्योंकि कांग्रेस ने सदैव वोटबैंक की राजनीति की है।












Click it and Unblock the Notifications