विजय संकल्प जनसभा में CM मोहन यादव ने की घोषणा, मैहर में बनेगा भव्य देवी महालोक

MP News: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार 9 अप्रैल को मैहर पहुंचे। यहां मां शरदा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही, भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प जनसभा में शामिल हुए और मैहर में भव्य देवी महालोक बनाने की घोषण की।

विजय संकल्प जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने घोषणा की चुनाव बाद मैहर में भव्य देवी महालोक बनेगा। सीएम यादव ने कहा कि जैसे उज्जैन में श्री महाकाल महालोक बना है, उसी तरह मैहर में भव्य देवी महालोक बनेगा। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस वर्ग विशेष की राजनीति करती है। कश्मीर में महज एक वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए कांग्रेस सरकार ने धारा 370 लगाई थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों का साथ देने वाले नेता हैं। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि शक्ति का प्रताप है कि बड़े-बड़े दिग्गज अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पा रहे है।

सीएम ने कहा कि अपने क्षेत्र में ही सीमित हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की पूरी 29 सीट पर कमल खिलेगा। सीएम यादव ने कहा कि हर परिवार खुशहाल हो, यही भाजपा का ध्येय है। आज चारों ओर भाजपा की लहर है, मध्यप्रदेश का हर नागरिक पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर अपना आशीर्वाद देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि में अपना योगदान देने के लिए तत्पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+