नाना पटोले के बयान पर CM मोहन यादव की आई प्रतिक्रिया, कहा- यह उनकी गंदी मानसिकता है

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस मणिशंकर अय्यर और अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान के बाद पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई है। वहीं, अब नाना पटोले के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता आदिवासियों का अपमान करते हैं। यह उनकी गंदी मानसिकता है...मैं इसकी निंदा करता हूं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस के नेता बार-बार आदिवासी समाज और आदिवासियों का अपमान करते हैं। हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में राम मंदिर का दौरा किया और नाना पटोले ने कहा कि वे राम मंदिर को गंगा जल से धोएंगे।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि यह उनकी गंदी मानसिकता है...मैं इसकी निंदा करता हूं। सीएम यादव ने आगे कहा कि यह आदिवासियों का अपमान करते हैं। भगवान राम तो 11 साल तक उनके बीच में रहे और शबरी माता के जूठे बेर खाकर जो उन्होंने संदेश दिया कि सभी वर्गों में समान रूप से बंधुत्व का भाव रखना चाहते हैं।

ऐसे में कांग्रेसियों की मानसिकता यह लगातार पराजय के डर से इतना गंदा सोचते हैं यह बहुत दुर्भाग्य की बात है। मैं इसकी निंदा करता हूं। कहा कि जिस प्रकार का वातावरण चल रहा है यह अपने वोट बैंक के लिए एक तरह से संविधान की हत्या करना चाहते है। यह एससी, एसटी और ओबीसी सभी का आरक्षण समाप्त कर वर्ग विशेष को देना चाहते हैं।

संविधान बदलने की उनकी जो मानसिकता है, एक तरह से कर्नाटक सरकार में इनके कर्मों से दिखाई दे रही है। जहां कांग्रेस की सरकार बनती है वहां ये लगातार एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं ओबीसी वर्ग से आता हूं। हमारे तीन-तीन मुख्यमंत्री ओबीसी के अलावा सभी वर्गों का ध्यान रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+