दूसरे चरण के चुनाव के बाद सामने आई CM मोहन यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'BJP बहुत अच्छी स्थिति में'
MP News: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 58.35 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण के चुनाव के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम यादव ने कहा, 'हमने जो मतदान प्रतिशत का आकलन किया है, उसमें भाजपा बहुत अच्छी स्थिति में जीतने वाली है।'
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार 26 अप्रैल को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, भाजपा ने आज दूसरे चरण के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया...हमने जनता के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया...हमने जो मतदान प्रतिशत का आकलन किया है, उसमें भाजपा बहुत अच्छी स्थिति में जीतने वाली है।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा संगठन ने पूरी ताकत के साथ मतदाताओं को वोट करने के लिए घरों से निकालने का का काम किया। वहीं, चुनाव में वोटर्स ने भी बढ़ चढ़कर भाजपा के लिए वोट किया है। भाजपा बहुत अच्छी स्थिति से जीतने वाली है।
सीएम यादव ने कहा कि टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद सीट पर उत्सावर्धक वोटिंग हुई है। कहा कि इन सीटों पर कार्यकर्ताओं ने जो आकलन लगाया है, उसके हिसाब से सभी सीटों पर बीजेपी जीतने वाली है। कहा कि पहले और दूसरे चरण की 12 सीटों का रुझान भाजपा के पक्ष में गया है। इन सीटों पर बीजेपी रिकॉर्ड मतों से जीतेगी।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट के बैलेट पेपर से चुनाव के साथ ही वीवीपैट वेरिफिकेशन की मांग खारिज करने पर सीएम यादव ने कहा कि न्यायालय का निर्णय विपक्ष के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी हार का ठीकरा कभी चुनाव आयोग तो कभी ईवीएम पर फोड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस फैसले से सीख लेने की जरूरत है।
सीएम ने कहा कि हम कोर्ट का हमेशा सम्मान करते हैं। उनकी सरकारों ने कोर्ट के फैसलों को बार-बार पलटा है। सीएम ने कम मतदान को लेकर कहा कि प्रदेश में विवाह, फसल कटाई, कई जगह बारिश के साथ ही मौसम के कारण वोटिंग कम हुई है। फिर भी मध्य प्रदेश में बहुत अच्छा मतदान हुआ है। कांग्रेस के मुकाबले 20 प्रतिशत से ज्यादा की लीड ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications