चैत्र नवरात्रि पर शक्त पीठ मैहर पहुंचा CM मोहन यादव, मां शरदा के दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2024: 9 अप्रैल, 2024 यानी मंगलवार से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सतना के मैहर स्थित मां शारदा के मंदिर पहुंचे। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मैहर पहुंचे। यहां मां शरदा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर दर्शन-पूजन करते हुए तस्वीर शेयर की है। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज शक्ति पीठ मैहर में मां शरदा के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां की कृपा से धरती का हर कोना धन्य हो, प्रत्येक घर-आंगन में सुख, समृद्धि, खुशहाली के नव दीप देदीप्यमान हों।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि सबकी मनोकामनाएं पूरी हों, यही जगत कल्याणी मैया से प्रार्थना है।..जय मां शारदा।। सीएम यादव ने मैहर रवाना होने से पहले पिंगल नव सवंत्सर की सभी को बधाई दी। कहा कि यह शक्ति का पर्व है। आज हिंदू नव वर्ष का पहला दिन है। हम सभी के जीवन में मां मंगल ही मंगल करें।

नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मां के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं तांता लग गया। आपको बता दें कि मां शारदा मंदिर के पट खुलने के बाद यहां विशेष आरती हुई। ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि 9 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि मेले में करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+