छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कही ये खास बात
MP News: छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उन्होंने कहा कि आपका जीवन भावी पीढ़ियों को बाह्य शक्तियों से अपनी मातृभूमि की रक्षा तथा संस्कृति और संस्कार के संरक्षण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
सीएम मोहन यादव ने बुधवार को अपने ऑपिशियल 'X' हैंडल पर छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर को शेयर की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, भारतीयों को राष्ट्रीयता के एकसूत्र में बांधने के लिए 'हिन्दवी स्वराज्य' की स्थापना करने वाले अग्रगण्य वीर छत्रपति शिवजी महाराज की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि शौर्य, पराक्रम और अडिगता की शक्ति से ओत-प्रोत आपका जीवन भावी पीढ़ियों को बाह्य शक्तियों से अपनी मातृभूमि की रक्षा तथा संस्कृति और संस्कार के संरक्षण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। बता दें कि आज शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि है।
शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1627 को शिवनेरी में एक मराठा परिवार को हुआ था। उनके पिता का नाम शाहजी और माता का नाम जीजाबाई था। बचपन से ही शिवाजी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। शिवाजी महाराज राजनीति, युद्ध सहित कई कलाओं में माहिर थे। बचपन में वह अपने बालक मित्रों के साथ मिलकर युद्ध करने और किले जीतने का खेल खेलते थे। भारत में गुरिल्ला युद्ध का प्रारंभ शिवाजी महाराज ने ही किया था। यह एक तरह का छापामार युद्ध था।












Click it and Unblock the Notifications