भाई उद्धव दास मेहता की पुण्यतिथि CM मोहन यादव अर्पित की पुष्पांजलि, कही ये बात

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाई उद्धव दास मेहता की पुण्यतिथि पर आईटीसी कमला पार्क पहुंचे। यहां सीएम यादव ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान सीएम ने भाई उद्धव दास मेहता स्मृति न्यास द्वारा प्रकाशित पुस्तक "वैदिक काल से विलीनीकरण तक भोपाल" का विमोचन भी किया।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने भोपाल के विकास और राजधानी बनाने में भाई उद्धवदास मेहता के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि वे हिन्दू महासभा, जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय रहे।

उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन को इस अंचल में नेतृत्व प्रदान किया, वे धर्म ग्रंथों के अध्ययन के लिए विशेष रूप से बनारस गए।

सनातन संस्कृति के मूल्यों को बनाए रखने में उनके योगदान और कठिन परिस्थितियों में हिन्दू उत्सव समिति में उनकी सक्रियता पर हमें गर्व है। भाई उद्धवदास मेहता ने पूरे समाज को दिशा दिखाई। कहा कि यह बदलते दौर का भारत है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान का यज्ञ चल रहा है, सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज के समृद्ध और गौरवशाली अतीत की धरोहर को सहेजने और उसे पुष्पित-पल्लवित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+