पूर्व पीएम मोरारजी देसाई को CM मोहन यादव ने किया याद, पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि की अर्पित

MP News: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय मोरारजी देसाई जी की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें याद किया। इस दौरान सीएम यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम मोहन यादव ने बुधवार 10 अप्रैल को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल से मोरारजी देसाई की फोटो शेयर की। साथ ही, लिखा कि विचारों और सिद्धांतों के लिए आजीवन लड़ने वाले योद्धा, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय मोरारजी देसाई जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए जो आपने अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित की है, वह सदैव देशवासियों को देश की उन्नति एवं समाज के कल्याण के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करती रहेगी। बता दें कि मोरारजी देसाई का जन्म गुजरात के भदेली गांव में 29 फरवरी, 1896 को हुआ था।

वहीं, उनका निधन 10 अप्रैल, 1995 को हो गया था। मोरारजी देसाई देश के एकलौते प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। मोरारजी देसाई को भारत रत्न और पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान मिल चुका है। आपको बता दें कि मोरारजी देसाई को देश के चौथे प्रधानमंत्री बनने से पहले भी दो बार पीएम की कुर्सी पर बैठने का मौका मिला था।

लेकिन, दोनों बार उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। हालांकि, 1975 में मोरारजी देसाई जनता पार्टी में शामिल हो गए और मार्च 1977 में जब लोकसभा चुनाव हुए तो जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हो गया। लेकिन, मोरारजी देसाई का पीएम बनने इतना आसान नहीं था। क्योंकि चौधरी चरण सिंह और जगजीवन राम बी पीएम पद के दावेदार थे।

ऐसे समय में जयप्रकाश नारायण का समर्थन मोरारजी देसाई के काम आया और वो पीएम बन गए। 1977 से लेकर 1979 तक मोरारजी देसाई कार्यकाल रहा। हालांकि, चौधरी चरण सिंह के साथ मतभेदों के चलते उन्हें पीएम पद छोड़ना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+