बाबू जगजीवन राम को CM मोहन यादव ने किया नमन, फोटो शेयर कर लिखी ये बात
MP News: पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नमन किया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि सामाजिक समरसता का अध्याय आपके बिना अधूरा रहेगा। आपके विचार सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।
सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार 5 अप्रैल को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर बाबू जगजीवन राम की फोटो शेयर की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम 'बाबूजी' को जयंती पर सादर नमन करता हूं।

इतना ही सीएम यादव ने आगे लिखा कि, स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र के नवनिर्माण तक आपने अतुलनीय योगदान देते हुए भेदभाव और छुआछूत से समाज को मुक्त कराने के अविस्मरणीय प्रयास किए। सामाजिक समरसता का अध्याय आपके बिना अधूरा रहेगा। आपके विचार सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।
बता दें कि जगजीवन राम का जन्म बिहार के भोजपुर जिले के चांदवा गांव में 5 अप्रैल 1908 में हुआ था। उनके पिता का नाम सोभी राम और मां वसंती देवी थी। आरा टाउन स्कूल से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की थी। बाबू जगजीवन राम दलितों, गरीबों और वंचितों के मसीहा माने जाते थे। उन्होंने दलित समाज को स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा बनाया।
बाबू जगजीवन राम को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने से लेकर जगन्नाथ मंदिर में पत्नी संग दर्शन करने तक जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा। हालांकि, राजनीति में उनकी भूमिका इतनी दमदार रही कि 50 सालों तक सांसद रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
बाबू जगजीवन राम 1936 से 1986 तक सांसद रहे। कहते हैं कि इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी ने अपने बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाने को कहा था, हालांकि बाद में दोनों के बीच दूरियां आ गईं। बाद में जनता पार्टी से चुनाव जीतकर भी प्रधानमंत्री पद की मजबूत दावेदारी में रहे लेकिन पद न मिल सका।












Click it and Unblock the Notifications