ओरछा में रामराजा सरकार के सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, भंडारे में श्रद्धालुओं को परोसा भोजन

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ओरछा पहुंचे। यहां श्री रामराजा सरकार मंदिर में भगवान श्री राम की सीएम यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही, रामलला की जन्मभूमि अयोध्या के भव्य, अलौकिक, दिव्य-नव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण देखा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्री रामराजा सरकार मंदिर, ओरछा में आचार्य पंडित वीरेन्द्र बिदुआ और उनके सहयोगियों के श्लोक एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। सीएम यादव ने आदित्यादि नवग्रह मंडलम पीठ, सर्वोत्तोभद्र मंडलम पीठ, श्री गणेश गौरी पीठ, श्री षोडष मातृका पीठ की विधि पूजन किया।

MP CM Mohan Yadav

भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पण करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ आरती भी की। पूजा संपन्न होने के बाद भजन गायिका सुश्री माधुरी मधुकर ने भगवान श्री राम पर आधारित भजन प्रस्तुत किए। पूजन संपन्न कराने वाले आचार्य वीरेन्द्र बिदुआ ने सीएम यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का पुष्पहार से स्वागत किया।

श्रीरामराजा मंदिर में दर्शन एवं पूजा
अयोध्या के लाईव प्रसारण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों के साथ मंदिर में श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सीएम यादव ने भगवान श्री राम से मध्यप्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में ही उन्होंने श्री रामराजा लोक के मॉडल का अवलोकन किया तथा उसकी प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

भण्डारे में भोजन प्रसादी परोसी
सीएम मोहन यादव ने ओरछा के श्री रामराजा सरकार के दरबार में आयोजित भंडारे में महिला श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी परोसी। सीएम के हाथों से प्रसाद पाकर राम भक्त महिला श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें अपना आर्शीवाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+