Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CAA पर सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा खुलासा, जानिए MP में कब होगा लागू

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सीएम यादव ने एक रोड शो के दौरान सीएए की तैयारी को लेकर कहा कि हमारी तैयारी पूरी है...केंद्र सरकार का इशारा मिलते ही प्रदेश में सीएए लागू करेंगे।

रोड शो के दौरान एक टीवी चैनल के एक मीडियाकर्मी से बातचीत करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार की और पार्टी की...दोनों की पॉलिसी एक ही है। सीएम ने कहा कि जैसे केंद्र बताता जाएगा, वैसे ही हम कानूनों को लागू करते जाएंगे। इस दौरान मीडियाकर्मी ने पूछा कि आपकी तैयारी पूरी है। इसके जवाब में सीएम यादव ने कहा 100 फीसदी।

MP CM Mohan Yadav

बता दें कि सीएम मोहन यादव शनिवार 11 मई को रतलाम पहुंचे और यहां लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरा सीएम यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और देश की देवतुल्य जनता ने अपने स्नेह एवं आशीर्वाद की वर्षा से यह स्पष्ट कर दिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से फिर भाजपा सरकार बनने वाली है।

नि:संदेह, विकसित भारत का संकल्प साकार होगा। आज रतलाम नगर में पार्टी प्रत्याशी बहन अनीता नागर सिंह चौहान के समर्थन में जनता से आशीर्वाद और समर्थन मांगा। जनता के इस अपार प्रेम और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार भी व्यक्त किया।

इस दौरान सीएम यादव ने सीएए को लेकर भी कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। बताते चले कि केंद्र सरकार की तरफ से जब सीएए कानून का नोटिफिकेशन जारी किया गया था तब सीएम मोहन यादव ने सीएए को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा था कि यह कानून भारतीय नागरिकता चाहने वाले तीन पड़ोसी देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को राहत देगा।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा था कि इससे हमारे पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उन अल्पसंख्यक नागरिकों को हमेशा के लिए अत्याचार की पीड़ा से मुक्त होने का रास्ता मिल सकेगा, जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 तक भारत में शरण ली थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+