शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ, कहा- पुरातात्विक,आध्यात्मिक स्थलों को मिलेगा बढ़ावा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 15 जून को उज्जैन पहुंचे। यहां सीएम यादव विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। तो वहीं, उज्जैन के पावन रामघाट पर मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिप्रा तीर्थ परिक्रमा महज एक यात्रा नहीं है। इससे शिप्रा नदी के किनारे स्थित पुरातात्विक और आध्यात्मिक स्थलों का महत्व बढ़ेगा।
उद्घाटन के दौरान रामघाट पर भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सीएम यादव ने रामघाट पर शिप्रा की पूजा-अर्चना अभिषेक व आरती कर ध्वज का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नदियों और जल संरचनाओं के संरक्षण की प्रतिबद्धता के साथ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की भी शुरुआत की।

सीएम यादव ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेश में जल एवं पर्यावरण संरक्षण, नदियों के पुनरुद्धार और वृक्षारोपण के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जन्म लेना सौभाग्य की बात है, लेकिन उज्जैन में जन्म लेना विशेष सौभाग्य है। शिप्रा नदी 11 अन्य नदियों से मिलती है और इसके किनारे 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं।
अवंतिका तीर्थ को सभी तीर्थों में महत्वपूर्ण माना जाता है। शिप्रा तीर्थ परिक्रमा से नदी के किनारे स्थित पुरातात्विक और आध्यात्मिक स्थलों का महत्व बढ़ेगा। डॉ. यादव संतों, श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों के साथ पैदल शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में शामिल हुए। परिक्रमार्थी उत्साह से भरे थे और मार्ग में ध्वज पताकाएं लहरा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications