उज्जैन में खुली जेल कॉलोनी भैरवगढ़ CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन, अपने परिवार सहित रह सकते हैं 20 बंदी

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार 15 जून को उज्जैन में खुली जेल कॉलोनी भैरवगढ़ का उद्घाटन किया। मध्य प्रदेश शासन ने बंदियों के पुनर्वास के लिए यह पहल की है। इसमें 20 बंदी अपने परिवार सहित रह सकते हैं। इस खुली जेल की निर्माण लागत 3 करोड़ 25 लाख 48 हजार रुपए है।

इस जेल में 20 दण्डित बंदी अपने परिवार के साथ रहकर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। वे समाज की मुख्य धारा से जुड़कर सामाजिक जीवन बिता सकेंगे। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रदेश के जेल डीजी गोविंद प्रताप सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

MP CM Mohan Yadav

भैरवगढ़ खुली जेल की खासियतें
नवनिर्मित उज्जैन भैरवगढ़ खुली जेल प्रदेश की आठवीं खुली जेल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की जेलों में कैदियों को संपूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। भैरवगढ़ की खुली जेल कॉलोनी का नियोजित ढंग से निर्माण किया गया है।

सीएम यादव ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित खुली जेल कॉलोनी का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जेल सुरक्षा बल द्वारा सलामी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+