श्योपुर हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

MP News: श्योपुर जिले से दर्दनाख खबर सामने आई है। यहां बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए जा रहे एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया। साथ ही, अधिकारियों को गंभीर रूप से घायलों का समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, श्योपुर के ढोढर थानांतर्गत ग्राम खिरखिरी में हुई दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला अस्पताल, श्योपुर में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। साथ ही शासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा यथोचित मदद की जा रही है।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि बाबा महाकाल से दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। खबर के मुताबिक, एक परिवार के लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर चंबल नहर में जा गिरी।

ट्रॉली में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो भाई बहन और दो महिलाएं शामिल हैं और चारों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस हादसे में जितेन्द्र (10), रचना (16), पूनी बाई (36) और कल्ली माली (30) की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+