उज्जैन पुलिस लाइन में CM मोहन यादव ने किया श्रमदान, पौधा रोपकर दिया पर्यावरण का संदेश

MP News: 'जल ही जीवन है' मिशन को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में अपनाना जरूरी है। जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश में वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। सभी 55 जिलों में जिला, तहसील, पंचायत, ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है।

यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन के पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर सीएम यादव ने पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया। उन्होंने पाम का पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

MP CM Mohan Yadav

उन्होंने पुलिस लाइन में आयोजित जल संरक्षण के अद्भुत आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन को बधाई देते हुए अभियान को निरंतर जारी रखने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने सभी को गंगा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। बता दें कि पुलिस लाइन के तालाब की गहराई 15 फीट होने की उम्मीद है और इसके चारों ओर 1,500 से ज़्यादा पौधे लगाए जाएंगे।

पुलिस महानिरीक्षक सिंह ने बताया कि यह काम विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ था। पुलिस के स्वयंसेवक 5 जून से तालाब को गहरा करने का काम कर रहे हैं और बरसात के मौसम में पेड़ लगाने की योजना बना रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में उत्सवी माहौल था, तालाब परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्यमंत्री को पुलिस बल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पुलिस बैंड की धुनों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+