'राहुल गांधी को ना हिंदू धर्म की समझ है ना लोकतंत्र की', जानिए CM मोहन यादव क्यों का ऐसा
MP News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह के दौरान मुंबई में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि, 'राजा की आत्मा EVM में है, यह सच है। राजा की आत्मा EVM और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई में है...।' तो वहीं, अब राहुल गांधी के इस बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पलटवार किया है।
एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा कि, 'बड़े ही दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि राहुल गांधी को ना हिंदू धर्म की समझ है ना लोकतंत्र की समझ है। दरअसल, सीएम यादव भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

सीएम मोहन यादव ने मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछा कि राहुल गांधी ने कहा शक्ति राजा के पास है यानी मोदी जी के पास है ईवीएम, ईडी और सीबीआई, लोकसभा चुनाव से पहले ऐसी बात कर रहे। मीडिया कर्मियों के इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, 'बड़े ही दुर्भाग्य के साथ करना पड़ रहा है कि राहुल गांधी को ईवीएम पर भरोसा नहीं है।'
EVM जैसी निष्पक्ष चुनाव की वोटिंग मशीन से दुनिया में भारत का मान बढ़ता है...लोकतंत्र का मान बढ़ता है। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि राहुल गांधी को खुद से विचार करना चाहिए कि वे क्या कह रहे हैं और उनकी पार्टी के लोगों को विचार करना चाहिए कि राहुल गांधी को इस स्थिति में नेता मान रहे है या नहीं?
क्या कहा था राहुल गांधी ने?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन हुआ था। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, राजा की आत्मा EVM में है, यह सच है। राजा की आत्मा EVM और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई में है...।












Click it and Unblock the Notifications