दिग्विजय के राजगढ़ से चुनाव लड़ने पर CM मोहन यादव यूं घेरा, पूछा- क्या चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिल रहे लोग
MP News: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई और भाजपा ने 29 सीटों पर उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। वहीं, कांग्रेस अभी तक 10 उम्मीदवारों के नाम ही घोषित कर सकी है। इस बीच ऐसी चर्चाएं है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनाव लड़ सकते है।
दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। सीएम यादव ने पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए लोग नहीं मिले रहे हैं। जो आप चुनाव लड़ने के लिए 30 साल बाद वापस अपने घर आ रहे हैं?

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और खासकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जो हवा चल रही है। उस देखकर कांग्रेस से कोई भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस के बड़े नेता मैदान छोड़कर भाग रहे है तो कुछ चुनाव लड़ने से ही मना कर रहे है।
Recommended Video
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़ाने पर तुली हुई है। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे है। उन्होंने कहा कि कोई 30 साल बाद वापस अपने घर में आ रहा हैं। कहा कि वे पहले भोपाल से चुनाव लड़े थे। भोपाल से क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे हैं? जहां आपकी सीट है, जहां आप 10 साल मुख्यमंत्री थे...आए आप कौन आपको मना कर रहा है।
सीएम यादव ने कहा कि हर कोई अपनी सुरक्षित सीट की तरफ ही भाग रहा है। आगे कहा कि पहली बात तो चुनाव लड़ने से ही मना कर रहे है। अगर चुनाव लड़ने के लिए तैयार भी हो रहे है तो छोटी से छोटी जगह पर चुनाव लड़ना चाहते है। भाजपा का जनता बढ़ाता जनाधार, जनता का जो विश्वास है, मोदी जी के काम पर जनता का भरोसा है।












Click it and Unblock the Notifications