'हैदराबाद नहीं, यह मध्यप्रदेश है...', असदुद्दीन ओवैसी पर कुछ यूं भड़के CM मोहन यादव
MP News: फ्रिज में गोमांस मिलने पर मंडला प्रशासन ने एक विशेष समुदाय के 11 लोगों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बाद हैदराबाद सांसद और एआईएमआई नेता असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है।
असदुद्दीन ओवैसी के बाद पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पलटवार करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने ओवैसी पर धर्म के आधार पर राजनीति करने और दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया।

मीडिया कर्मियों को दिए अपने बयान में सीएम यादव ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि ओवैसी ऐसा करके न सिर्फ खुद को, बल्कि अपने लोगों को भी लज्जित करते हैं। ओवैसी की इसी हरकत से दुखी होकर अब उनके लोग ही उनसे दूरी बना रहे हैं।
इतना ही नहीं, मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान सीएम यादव ने ओवैसी पर अपने फायदे के लिए विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया। कहा कि ओवैसी अपने राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता देते हैं, जिससे उनके समर्थक भी उनसे दूर हो जाते हैं।
सीएम मोहन यादव ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार संविधान के आधार पर चलती है। उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी धर्म का क्यों ना हो, उसके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और सभी को कानून का पालन करना होगा।
इसमें हम किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं ओवैसी को बताना चाहता हूं कि यह मध्य प्रदेश है, हैदराबाद नहीं। यहां गुंडों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
दरअसल, मध्य प्रदेश के मंडला में गोमांस मिलने के बाद अधिकारियों ने आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। मध्य प्रदेश द्वारा की गई इस कार्रवाई पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाया।
क्या कहा था ओवैसी ने
एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए 2015 की एक घटना का हवाला दिया, जिसमें भीड़ ने अखलाक की हत्या कर दी थी। उस पर गोमांस रखने का आरोप लगाया था। ओवैसी ने एमपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उनके फ्रिज में बीफ था और 11 घरों पर बुलडोज़र चला दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले और बाद में भी केवल मुसलमानों के घरों को निशाना बनाया जाता है और उन्हें ध्वस्त किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications