इंडिया गठबंधन पर एमपी सीएम मोहन यादव ने बलिया में कसा तंज, रावण और कंस की नेताओं की तुलना
Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के नेताओं की तुलना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'रावण' और 'कंस' से की। सीएम यादव ने कहा कि जैसे रावण ने नकली साधु बनकर माता सीता को छल था। वैसे ही इंडिया गठबंधन के लोग मतदाताओं को छल रहे हैं। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने सनातन धर्म का अपमान करने का भी आरोप लगाया।
दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 19 मई को उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे। यहां बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। साथ ही, नीरज शेखर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की।

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि बलिया की पावन भूमि पर यहां के देवतुल्य नागरिकों द्वारा मिले अभूतपूर्व प्रेम व स्नेह से मन आनंदित है, बलिया की जनता का ये अपार उत्साह निश्चित ही इस बार भी उत्तर प्रदेश में समाजवादी व कांग्रेस पार्टी के परिवारवाद को मुंह तोड़ जवाब देगा। सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गारंटी पर मुहर लगाएगा।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि जिस पार्टी ने राम के अस्तित्व को नकारा हो, सनातन धर्म को बच्चों के पाठ्य पुस्तकों से अलग कर दिया हो, ऐसे घमंडिया गठबंधन को आपने अपना मत दिया तो आप दोष के भागी बनेंगे। क्योंकि, इनके नेताओं का चाल-चरित्र दशानन रावण और कंस से मिलता है। इनकी हर गतिविधि भारतीय अस्मिता के खिलाफ है।
वहीं, समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस परिवार (यादव परिवार) को अपने परिवार के सदस्यों के अलावा किसी पर भरोसा नहीं है। वे सभी के विकास की बात करते हैं लेकिन केवल अपना विकास करने में लगे रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों द्वारा सनातन धर्म पर हमला किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिशुपाल भगवान कृष्ण को गाली देता था और विपक्षी दल आज प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और लोकतंत्र को गाली दे रहे हैं। कहा वे (विपक्ष) रावण और कंस की संस्कृति के हैं। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश से अंग्रेजों और कांग्रेस की सभी पुरानी निशानियों को मिटा दिया है। कहा कि देश हित में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना जरूरी है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications