कैबिनेट बैठक में CM मोहन यादव ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर, जानिए क्या-क्या हुए अहम फैसले

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले मध्य प्रदेश के मु्ख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार 14 मार्च को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाकर मोहन सरकार ने मंजूरी दी। इसमें उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोपवे, 'मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना' को विस्तारित कर 'प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना' नाम से लागू किए जाने को स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंत्रालय में कैबिनेट बैठक राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" के साथ आरंभ हुई। बैठक से पहले सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य शासन के प्रथम तीन माह वित्तीय दृष्टि से उपलब्धि पूर्ण रहे हैं। राज्य शासन द्वारा कोई भी योजना बंद नहीं की गई है। राजस्व और पूंजीगत व्यय की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरकार के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं। सीएम ने कहा कि अंतर्राज्यीय हवाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में हवाई सेवा आरंभ की जा रही है।

MP CM Mohan Yadav

ग्वालियर और जबलपुर के लिए यह सेवा आज से आरंभ होगी, जिसका विस्तार सागर, रीवा, रतलाम और अन्य स्थानों पर किया जाएगा। साथ ही धार्मिक पर्यटन को सुविधाजनक बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए भी हवाई सेवा आरंभ की जा रही है। अभी इंदौर को केंद्र बनाते हुए उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों हवाई सेवाओं का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर रखते हुए 'पीएमश्री' रखा गया है।

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में "पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" और "पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा" का आज से शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया। इससे मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थलों तक आवागमन सुगम बनेगा और भक्तगण भी कम समय में तीर्थस्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

जानिए कैबिनेट बैठक में क्या-क्या हुए महत्वपूर्ण फैसले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+