Bhagoria Festival 2024: भगोरिया उत्सव में शिवराज चौहान ने किया लोकनृत्य, CM मोहन यादव ने बजाई थाली
Bhagoria Festival 2024: आदिवासी बाहुल्य इलाकों में 18 मार्च से भगोरिया उत्सव शुरू हो चुका है। इस उत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव झाबुआ में और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सीहोर में शामिल हुए। सीहोर में आयोजित भगोरिया मेले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकनृत्य करते नजर आए।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीवन का असली आनंद लोक परंपराओं में ही है...आज ब्रिजिस नगर में भगोरिया पर्व के दौरान उल्लास के ये क्षण जीवन भर याद रहेंगे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर बहन को लखपति दीदी बनाना है। पूर्व सीएम चौहान ने कहा कि लखपति दीदी का मतलब हर साल उनकी आमदनी 1 लाख रुपए से ज्यादा होनी चाहिए।

वहीं, झाबुआ में सीएम मोहन यादव भी भगोरिया महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान सीएम यादव ने लोकनृत्य करते हुए ढोल और थाली बजाई। इस दौरान सीएम यादव ने प्रदेश वासियों को 'भगोरिया पर्व' की हार्दिक बधाई दी। साथ ही, कहा कि मैं आज और कल स्वयं जनजातीय अंचल झाबुआ, धार, खरगोन, बड़वानी क्षेत्र में "भगोरिया महोत्सव" सहित अन्य कार्यक्रमों में उपस्थित रहूंगा।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि मैं प्रदेश एवं देशवासियों को निमंत्रण भी दे रहा हूं कि आप आइये और भगोरिया का आनंद लीजिये। सीएम यादव ने कहा कि मैं मालवा का हूं तो मैं भगोरिया का आनंद महसूस करता हूं। कहा कि भगोरिया पूरे वर्ष का आनंद का त्योहार है जो वसंत ऋतु में आता है।
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही खरगोन में एक विश्वविद्यालय प्रारंभ किया, जो घोषण के बाद इसी सत्र से शुरू भी हो गया। सीएम ने कहा कि ये विश्वविद्यालय पांच जिलों को कवर करेगा। कहा कि हमारे पूरे अंचल में विकास की संभावनाओं को लेकर लगभग 1 लाख करोड़ अलग-अलग प्रकार के काम चल रहे है।












Click it and Unblock the Notifications