MP सीएम मोहन ने सिंहस्‍थ से पहले लिया बड़ा निर्णय- धर्मस्‍व विभाग बाबा महाकाल की नगरी उज्‍जैन में होगा शिफ्ट

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के धार्मिक न्‍यास और धर्मस्‍व विभाग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्‍यमंत्री ने धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग को महााकाल की नगरी उज्‍जैन में शिफ्ट करने निर्णय लिया है। सीएम के सीएम यादव ने मुख्य सचिव को इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है।

cm mohan

मुख्‍यमंत्री के निर्देश के बाद अब जल्‍द ही धर्मस्‍व विभाग राज्‍य की राजधानी भोपाल से उज्‍जैन शिफ्ट कर दिया जाएगा। विभाग के शिफ्ट होने के बाद हेड आफिस के अधिकारी समेत अन्‍य स्‍टाफ उज्जैन में ही बैठेगा और यही से प्रदेश के धार्मिक आयोजन निर्धारित किए जाएंगे। हालांकि विभाग के सचिव स्‍‍तर के अधिकारी राजधानी भोपाल में ही बैठेगे।

मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने विभाग को उज्‍जैन में शिफ्ट किए जाने की वजह उज्जैन सिंहस्थ का आयोजन बताया है। चूंकि इसके आयोजन में धर्मस्‍व विभाग की सबसे अ‍हम भूमिका होती है इसलिए उज्‍जैन में ही विभाग का मुख्‍यालय होने से प्रशासकीय तैयारियां करने में आसानी होगी।

बता दें हर 12 साल पर उज्‍जैन में सिंहस्‍थ का आयोजन होता है। अब 2028 में सिंहस्‍थ का आयोजन मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यकाल में होने वाला है। सिहंस्‍थ के भव्‍य आयोजन की तैयारी को लेकर मोहन सरकार ने अभी से तैयारी जोर कर दी है।

बता दें गौरतलब है कि मध्‍य प्रदेश का धार्मिक न्यास और धर्मस्व प्रदेश में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक मेलों का आयोजन करवाता है, इसके अलावा बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने की जिम्‍मेदारी संभालता है।

विभाग का पहले बदलता रहा नाम, अब बदल रहा शहर

मध्‍य प्रदेश को धर्मस्‍थ विभाग एक ऐसा विभाग है, जिसका प्रदेश के दो पूर्व मुख्‍यमंत्री नाम बदल चुके हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस विभाग का नाम बदलकर आनंद विभाग कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस के सत्‍ता में आते ही तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने इसका नाम बदलकर धर्मस्व विभाग के साथ मिलाकर आध्यात्म विभाग कर दिया था फिर दोबारा मुख्‍यमंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने इस विभाग के 2022 में इसका आध्यात्म विभाग से नाम बदल कर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग कर दिया था।

वहीं अब मध्‍य प्रदेश के वर्तमान मुख्‍यमंत्री ने इस विभाग को भोपाल से उज्‍जैन शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+