मुर्गे से मोहब्बत लेकिन 'कड़कनाथ' के दाम कड़वे, Diwali नहीं MP Chunav की फौज ने बढ़ाई डिमांड, Memes viral
Kadaknath Chicken Demand: मुर्ग मुसल्लम पसंदीदा लोगों के लिए इस बार 'कड़कनाथ' के दामों ने स्वाद कड़वा कर दिया हैं। वजह दीपावली त्यौहार नहीं, बल्कि उससे ज्यादा मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव है। चुनावी काम में जुटे कई नॉनवेज प्रेमियों की डिमांड सबसे पहले कड़कनाथ मुर्गे की ही हैं।
आलम यह है कि मध्य प्रदेश के मार्केट में कड़कनाथ का एक नग उतने में मिल रहा है, जितनी रकम लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को शुरू में हर महीने मिली थी। 1500-1700 रुपये तक मुर्गे के दाम पहुंच गए हैं। डिमांड के हिसाब से आवक भी कम हैं।
कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे की कई खासियत है। इस मुर्गे को जियोग्राफिकल इंडिकेशन्स (जीआई) का तक तमगा हासिल हैं। खान-पान के अलावा इस प्रजाति के मुर्गे की आदिवासी वर्ग में कुछ ज्यादा ही पूछपरख होती हैं। विशेष तौर किसी फेस्टिव सीजन या अनुष्ठान में आदिवासी कड़कनाथ मुर्गे की बलि भी देते हैं। वहीं दीपावली की रात तांत्रिक पूजा में भी कुछ लोग कड़कनाथ की डिमांड करते हैं।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव हैं। वोटिंग के लिए अब ज्यादा दिन नहीं बचे। सियासी दलों के प्रचार में जुटे कई समर्थक नेता घर पर भले ही कड़कनाथ मुर्गे का स्वाद चखते हो, लेकिन चुनाव प्रचार की थकावट मिटाने खाने के वक्त कड़कनाथ का ही ऑर्डर कर रहे हैं। कुछ तो ऐसे है कि बिना कड़कनाथ के उनसे रोटी का कौर निगला नहीं जा रहा।
इस हाल को देखते हुए सोशल मीडिया पर कुछ लोग मीम्स बनाकर वायरल कर रहे हैं। मीम्स भी ऐसे मजेदार कि आप उन्हें पढ़कर लोट-पोट हो जाओगे। एक यूजर पोस्ट में तो यह तक लिखा कि जितने कड़कनाथ, उतने वोट। चुनाव में भी यह भी देखने में आता है कि प्रत्याशी अपने वोटर्स को लुभाने लुके-छिपे तरीके से सामान भी बांटते हैं। इसी से जुड़े एक मीम्स में कड़कनाथ का भी जिक्र हैं।
इसलिए ज्यादा पसंद किया जाता है 'कड़कनाथ'
अन्य मुर्गा प्रजातियों के चिकन के मुकाबले कड़कनाथ के काले रंग के मांस में चर्बी और कोलेस्ट्रॉल काफी कम होता है, जबकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अपेक्षाकृत कहीं ज्यादा होती है। देश की जियोग्राफिकल इंडिकेशन्स रजिस्ट्री ने वर्ष 2018 में 'मांस उत्पाद तथा पोल्ट्री एवं पोल्ट्री मांस' की श्रेणी में कड़कनाथ चिकन के नाम भौगोलिक पहचान (जीआई) का चिन्ह पंजीकृत किया था।












Click it and Unblock the Notifications