MP उपचुनाव: सीएम शिवराज बोले- कमलनाथ रोते थे फंड ना होने का रोना, हमने गरीबों में बांटे 23 हजार करोड़

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का बिगुल बज गया है। इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 10 नवंबर को रिजल्ट आएगा। इस चुनाव में सीएम शिवराज अपनी कुर्सी बचाने में जुटे हैं, तो वहीं कमलनाथ ने भी हाथ से गंवाई सत्ता वापस पाने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है। इस बीच गुरुवार को सीएम शिवराज ने मुरैना में एक सभा की, जिसमें उन्होंने पूर्व सीएम कमनलाथ पर जमकर निशाना साधा।

shivraj

सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हमेशा फंड का रोना-रोते रहते थे। जब भी विकास कार्य करवाने की बारी आती, तो उनकी सरकार के पास फंड नहीं रहता था, लेकिन जब से मैं मुख्यमंत्री बना हूं तब से हालात बदल गए हैं। सिर्फ पिछले छह महीने में मैंने खजाने को खोल दिया। इस दौरान राज्य के गरीबों के लिए 23000 करोड़ बांटे गए। आने वाले दिनों में भी गरीबों के लिए सरकार का खजाना खुला रहेगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि मैं जेब में नारियल लेकर चलता हूं। कभी भी कहीं पर घोषणा करके नारियल फोड़ देता हूं। तो मैं उनसे कहना चाहूंगा कि भइया तुम्हारे करम फूटे थे, इसलिए हम नारियल फोड़ रहे हैं। सीएम के मुताबिक जब 15 महीने की सरकार थी, तो कमलनाथ ने नारियल फोड़ने के बजाए वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया। उन्होंने पूछा कि मैं नारियल लेकर नहीं तो क्या शैंपेन लेकर चलूं। शिवराज ने कर्जमाफी को भी लेकर कांग्रेस सरकार पर निधाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ मरी हुई चुहिया को लेकर घूम रहे हैं और कहते हैं कि हमने किसानों का कर्जमाफ कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+