MP Bus Accident : सीएम शिवराज ने मृतकों के परिजनों के लिए किया ₹5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान

MP Bus Accident भोपाल। मध्य प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ। सीधी क्षेत्र के रामपुर नैकिन थाना इलाके में 54 यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर बाणसागर नहर में जा गिरी। हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ, जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। इस हादसे के बाद एसपी सरकार ने जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। प्रत्येक को 10,000 रुपये तुरंत दिए गए हैं, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी।

Mp bus accident

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि 45 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में एक बच्चा, 20 महिलाएं और 24 पुरुष शामिल हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से बस दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है।

खबर के मुताबिक जिस वक्त ये दर्दनाक हादसा हुआ, बस सीधी से सतना जा रही थी। साइड लेने के दौरान वो पुलिया से सीधे नहर कूद गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण और अन्य लोगों ने बस में फंसे लोगों की बाहर निकालने का प्रयार किया। सूचना के बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नहर की गहराई 20 से 22 फीट बताई जा रही थी। हादसे के 4 घंटे बाद क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया।

माना जा रहौ कि लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। सीधी हादसे के बाद सीएम शिवराज ने अपने कल यानी बुधवार के सभी प्रोग्राम कैंसिल कर दिए हैं। सीएम के दमोह में होने वाले कल के सभी कार्यक्रम आगामी सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+