MP Budhni Bypoll 2024: मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट को लेकर पैनल दिल्ली पहुंचा, सरगर्मी तेज
MP Budhni Bypoll 2024: मध्यप्रदेश में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव घोषणा के बाद उम्मीदवारों के चयन का कवायद तेज हो गई है। राज्य में विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। विजयपुर सीट जहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत के त्यागपत्र के बाद रिक्त हुई थी। वहीं बुधनी विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई थी। बीते दिनों उपचुनाव को लेकर बीजेपी चुनाव समिति की बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और कई केंद्रीय नेताओं की उपस्थिति में हुई थी। चुनाव समिति की बैठक में एक तरफ जहां विजयपुर से रामनिवास रावत के नाम पर सभी नेताओं ने सहमति जताई वहीं दूसरी तरफ बुधनी सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों का पैनल बना कर केंद्र को भेजे जाने का निर्णय लिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधनी से जिन नामों पर चर्ची हुई उसमें शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान, रवि मालवीय, रमाकांत भार्गव, डॉक्टर बरखा वर्मा, राजेंद्र सिंह राजपूत और रघुनाथ सिंह भाटी के नामों पर नेताओं ने मंथन किया। विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर बीजेपी में स्पष्टता दिखाई दी जबकि बुधनी सीट पर एक से अधिक उम्मीदवारों के नामों को लेकर सभी नामों का पैनल दिल्ली भेजा जा रहा है। बुधनी सीट का फैसला अब दिल्ली से ही होगा।
बुधनी सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गढ़ माना जाता है। इसीलिए कांग्रेस इस सीट पर एक मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। कांग्रेस की ओर से क्षेत्र के स्थानीय नेताओं और विधायकों की राय ली जा रही है ताकि सही प्रत्याशी का चयन किया जा सके।
पैनल की बैठक में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बुधनी सीट पर कांग्रेस एक ऐसे उम्मीदवार को उतारने की रणनीति बना रही है जो शिवराज सिंह चौहान को कड़ी चुनौती दे सके।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस बुधनी सीट पर किस उम्मीदवार को टिकट देती है और यह चुनावी दांवपेंच किस ओर मुड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications