MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक
MP Board 10th, 12th Result 2024 Declared: एमपी बोर्ड की ओर से क्लास 10th, 12th रिजल्ट (MP Board 10th 12th Result 2024) दोबारा, 24 अप्रैल की शाम 4:00 बजे घोषित कर दिया गया। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित हुआ है जिसके बाद अब डायरेक्ट लिंक (MP board result 2024 Link) ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in एवं mpbse.nic.in, results.gov.in एक्टिवेट हो गया है।
एमपी बोर्ड के अधिकारी रिजल्ट के साथ छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही टॉपर्स लिस्ट (MP Board Toppers List) भी जारी की गई है। हाई स्कूल एवं इंटर में भाग लेने वाले 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट वेबसाइट के अतिरिक्त एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है।

इस वर्ष एमपी बोर्ड से 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 पांच फरवरी से 28 फरवरी तक और 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थ।
MP Board Result 2024 इस Alternative Ways से करें चेक
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यदि क्रैश हो जाती है, तो हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफ़लाइन मोड के जरिए अपना स्कोरकार्ड हासिल कर सकते हैं.मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें। अब, 10वीं, 12वीं के लिए टाइप करें: MPBSE10/12 Roll Number टाइप करें। इसे 56263 पर भेजेंयूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
MP Board Result 2024 ऐसे करें चेक
MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और results.gov.in पर जाएं।रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।इसके बाद कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं को सेलेक्ट करें। रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल चेक करें। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट चेक करें और इसे सेव करें।












Click it and Unblock the Notifications