MP Board 12th Result: एमपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, 58.75% छात्राओं ने मारी बाजी, 55% छात्र

MP बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस साल कक्षा 12वीं का परिणाम 55% रहा है।

MP Board declared class 12th result, 58.75% girls won, 55% boys

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा आज कर दी गई है। एमपी बोर्ड ने आज दोपहर 12.30 बजे कक्षा 12वीं 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 12वीं के नतीजों में नियमित 55.28% छात्र सफल हो सके। वहीं छात्राओं का 58.75% और छात्रों का 52% परीक्षा परिणाम रहा।

परिणाम घोषित

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में 55.28% नियमित परीक्षार्थी एवं 18.15% स्वाध्यायी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। मंत्री ने कहा कि इस साल भी छात्राओं ने बाजी मारी है। लेकिन पिछले साल की तुलना में रिजल्ट कम रहा क्योंकि पिछले साल कोरोना की वजह से हमने छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया था।

60 दिनों में मूल्यांकन का काम पूरा

माध्यमिक शिक्षा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 3,852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 3,099 सरकारी व 753 निजी स्कूल शामिल रहे। 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल के बीच तक आयोजित की गई। इसके बाद 35 हजार से अधिक टीचर्स ने 60 दिनों में मूल्यांकन का काम पूरा किया। बता दे 12वीं की 42.99 लाख कॉपियां चेक की गई है।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मीडिया को बताया कि कक्षा 12वीं की मेरिट लिस्ट में कला (मानविकी) संकाय में 18, गणित संकाय में 55, विज्ञान (जीव विज्ञान) संकाय मे 31, वाणिज्य संकाय में 67, कृषि संकाय में 8, ललितकला+गृहविज्ञान में 3 परीक्षार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है।

किस श्रेणी में कितने पास हुए

फर्स्ट डिवीजन-35%
सेकंड डिवीजन-45%
थर्ड डिवीजन-20%

बता दे एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। पिछले साल भी एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन यानी 29 अप्रैल 2022 को जारी कर दिया था। हालांकि इस साल नतीजों की घोषणा में करीब 1 माह की देरी हुई है। पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 59.54% रहा था। जबकि कक्षा बारहवीं का रिजल्ट 72.72 अफरीदी रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+