MP 10th-12th Board Result: 8 लाख परिक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार, मई के आखिर में आएगा रिजल्ट
MP 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बेसब्री से परीक्षा परिणाम का इंतजार है। एमपी बोर्ड सूत्रों के अनुसार मई के आखिरी सप्ताह में एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेगा, बता दें कि करीब 8 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

MP 10th 12th Board Result 2023: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं के बोर्ड एक्जाम में शामिल हुए विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम को बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पूर्व में उम्मीद थी कि मई के पहले पखवाड़े में रिजल्ट जारी हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बोर्ड सूत्रों के अनुसार मई के आखिरी सप्ताह में शिक्षा मंत्री 10th 12th का रिजल्ट जारी कर सकते हैंं।
मध्यप्रदेश के करीब 8 लाख विद्यार्थी और उनके परिजन एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित 10th 12th के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। दो दिन पहले स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 5वीं और 8वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कहा था कि जल्द ही हाई और हायर सेकंडरी बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया जाएगा। बोर्ड सूत्रों की माने तो आगामी 10 से 12 दिन में 10th 12th बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
Recommended Video
रिजल्ट घोषित होने के बाद यहां देख और डाउनलोड कर सकेंगे
एमपी बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी होने के एक घंटे बाद मप्र बोर्ड एवं राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक बेवसाइड पर जारी होगा। विद्यार्थी अधिकृत बेवसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें विद्यार्थी अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications