BJP प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का विवादित बयान-कांग्रेस शवों के ऊपर से मुरमुरा इकट्ठा करने वाली पार्टी
controversial statement: बुंदेलखंड दौरान पर पहुंचे मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने दमोह में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस को मुर्दे पर फेंके जाने वाले मुरमुरे को उठाने वालों जैसा बताया। उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रौदा और कांग्रेसियों को मूर्ख तक कह डाला...वे उज्जैन महाकाल लोक में आंधी-तूफान के दौरान गिरी मूर्तियों और कांग्रेस के भ्रष्टाचार वाले स्टेंड पर बोले रहे थे। सागर में उन्होंने दिग्विजय पर निशाना साधा।

दरअसल केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा जिला अस्पताल पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें शामिल होने भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव बुंदेलखंड के दमोह जिला मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद केन्द्र में सबसे ज्यादा कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने जितने विकास के काम नहीं किए, उससे कहीं ज्यादा विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीते 9 सालों में किए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर साल केंद्र सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखती है। जनता जानती है कि पुरानी सरकारों और मोदी सरकार में कितना काम हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विकास का पर्याय बन गई है।
दिग्गी पर भी साधा निशाना, बोले गड्ढों में सड़कें होती थीं
मुरलीधर राव ने कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी तब सडकों में गढ्ढें नहीं गढ्ढों में ही सड़कें हुआ करती थी। आज प्रदेश में सडकों का जाल बिछा है। यह सब भाजपा सरकार के कारण संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश के गांव-गांव में प्रचार करेंगे तो इस बार भारतीय जनता पार्टी 200 से अधिक सीटें लाएगी, क्योंकि दिग्विजय सिंह जहां-जहां जाते हैं वहां जनता को उनके कार्यकाल की जर्जर सडकें और बदहाली याद आती है।
भाजपा 2019 चुनाव में देश में 300 पार सीटें लाई
मुरलीधर राव ने चुनावी आंकड़े सामने रखते हुए बताया कि लोग कहते थे लोकसभा चुनाव में भाजपा 200 पार नहीं हो सकती। साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी 280 सीटें लाई तो साल 2019 में 300 सीटें लेकर आई जो कोई नहीं कर सका, वह भाजपा ने कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications