सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या के विरोध में होने वाला MP बंद स्थगित, मांगे पूरी होने पर फैसला
राजस्थान के जयपुर में हुई करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या का विरोध अब एमपी तक पहुंच चुका है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गोगामड़ी की हत्या को लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ. जयपुर से भोपाल और इंदौर होता हुए विरोध प्रदर्शन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर जहां करणी सैनिकों ने हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है.
सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में करणी सेना और राजपूत समाज की ओर से गुरुवार को मध्य प्रदेश बंद का ऐलान किया गया है, जहां राजस्थान से जीवन सिंह शेरपुर ने समाज जनों को संदेश देते हुए विनम्रता पूर्वक मध्य प्रदेश बंद करने का ऐलान किया है।

राजस्थान के जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हुई हत्या का विरोध अब राजस्थान के साथ साथ मध्य प्रदेश तक आ पहुंचा, जहां देपालपुर में राजपूत समाज के साथ ही सर्व समाज के लोग शामिल हुए और हत्या का विरोध करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया देपालपुर में सर्व राजपूत समाज के लोग नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा.
राजस्थान के जयपुर में हुई करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या का विरोध अब एमपी तक पहुंच चुका है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गोगामड़ी की हत्या को लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ. इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है. वहीं करणी सैनिकों के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर इलैया राजा टी ने ज्ञापन लिया. वहीं ज्ञापन के जरिए करणी सैनिकों आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.
Recommended Video
ये भी पढ़े- राजस्थान में हुई सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या का MP तक विरोध, करणी सेना ने किया प्रदर्शन












Click it and Unblock the Notifications