राजस्थान में हुई सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या का MP तक विरोध, करणी सेना ने किया प्रदर्शन
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
राजस्थान के जयपुर में हुई करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या का विरोध अब एमपी तक पहुंच चुका है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गोगामड़ी की हत्या को लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ.
जयपुर से भोपाल और इंदौर होता हुए विरोध प्रदर्शन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर जहां करणी सैनिकों ने हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ उज्जैन में करीब दो घंटे प्रदर्शन हुआ। राजपूतों ने टॉवर चोक पर पहले प्रदर्शन किया फिर जाम लगाया और धरने पर बैठ गए। इसके बाद सभी कोठी पैलेस स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां घेराव कर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान पुलिस और राजपूत समाज के युवकों में तीखी नोकझोंक हुई। यहां करणी सेना की मांग थी कि 24 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार कर उनका एनकाउंटर करें। वर्ना करणी सेना प्रदेश सहित पूरे देश में उग्र प्रदर्शन करेगी।
Recommended Video
बीते दिन राजस्थान के जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हुई हत्या का विरोध अब राजस्थान के साथ साथ मध्य प्रदेश तक आ पहुंचा, जहां देपालपुर में राजपूत समाज के साथ ही सर्व समाज के लोग शामिल हुए और हत्या का विरोध करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया देपालपुर में सर्व राजपूत समाज के लोग नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा.
राजस्थान के जयपुर में हुई करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या का विरोध अब एमपी तक पहुंच चुका है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गोगामड़ी की हत्या को लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ. इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है. वहीं करणी सैनिकों के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर इलैया राजा टी ने ज्ञापन लिया. वहीं ज्ञापन के जरिए करणी सैनिकों आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.
ये भी पढ़े- MP Weather News: 'मिचोंग' तूफान का असर, इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications