MP assembly session: दिल्ली संसद कांड के बाद एमपी विधानसभा में अब नियम से मिलेगी एंट्री, भोपाल में अलर्ट
MP assembly session: मध्य प्रदेश विधानसभा में 18 दिसंबर से नया सत्र शुरू हो रहा हैं। लेकिन उससे पहले बीते दिनों दिल्ली में संसद में हुई घटना ने सभी के कान खड़े कर दिए हैं। विधायकों की सिफारिश पर सिर्फ एक व्यक्ति को ही एंट्री मिलेगी। प्रवेश लेने वाले हर व्यक्ति का एंट्री पास बनेगा।
संसद में सुरक्षा ताक पर रखकर चलते सदन में जिस तरह की वारदात हुई, उसने बड़ा दाग लगा दिया हैं। हाल ही में पांच राज्यों में बनी नई सरकार के विधानसभा के पहले सत्र की भी शुरुआत होना हैं। लेकिन उससे पहले संसद की तरह कोई दूसरा कांड न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं।

मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से 16वीं विधानसभा का प्रथम सत्र शुरू होगा। तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह ने समीक्षा बैठक की। जिसमें मुख्य रूप से सुरक्षा व्यवस्था पर भी फोकस रखा गया। सचिवालय ने निर्णय लिया है कि किसी भी विधायक की सिफारिश पर सिर्फ एक व्यक्ति को सदन में प्रवेश की पात्रता होगी।
नए सत्र में कई नवनिर्वाचित ऐसे विधायक है, जो पहली बार चुनाव जीतकर यहां पहुंचेंगे। उनके परिजनों के पहुंचने की पहले परंपरा रही हैं। लेकिन इस बार एंट्री का कलेवर कुछ बदला रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी एमएलए का चाहे कितना भी सगा रिश्तेदार हो लेकिन सिफारिश पर एक से ज्यादा व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी।
विधानसभा सचिव एपी सिंह ने बताया कि प्रवेश लेने वाले माननीयों समेत अन्य हर व्यक्ति का प्रवेश पत्र बनाया जाएगा। एंट्री के वक्त वह प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा। उसके साथ आधार कार्ड या वोटर कार्ड भी वैरिफिकेशन के लिए रखना जरुरी होगा।
आपको बता दें संसद में जब सदन की कार्यवाही संचालित थी, उसी दौरान दो युवक हाउस की मेज से कूदते फांदते आगे की ओर जा पहुंचे। फिर उन्होंने कलर गैस भी छोड़ी। हालांकि घटना ने जब तूल पकड़ा तो सभी आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया हैं। जिसमें खुलासा हुआ कि एक सांसद के पास पर इन आरोपी युवकों ने संसद में एंट्री ली थी।












Click it and Unblock the Notifications