MP assembly election 2023: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की भी सूची जारी, भांडेर से रिटायर्ड जज को टिकट
MP Assembly Election 2023: I.N.D.I. गठबंधन का हिस्सा समाजवादी पार्टी भी मध्य प्रदेश चुनाव में दो-दो हाथ करने तैयार हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद सपा ने भी नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। जिससे इस बार मुकाबला बेहद रोचक होने के आसार हैं।
चुनाव के कुछ महीने पहले समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अखिलेश यादव की एमपी में चहल-कदमी आभाष करा रही थी कि चुनाव मैदान में सपाके भी चेहरे दिखेंगे। वही हुआ और नवरात्रि के पहले दिन कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए।
सीधी और बिजावर विधानसभा में सपा ने प्रत्याशी उतारे है। सीधी विधानसभा से रामप्रताप सिंह यादव को टिकट दिया गया है। वहीं छतरपुर के बिजावर से डॉ मनोज यादव और बालाघाट के कटंगी से महेश सहारे को टिकट दिया है।

भांडेर से रिटायर्ड जज डी आर राहुल को टिकट दिया हैं। बीजेपी अभी तक चार सूची जारी कर चुकी हैं। जिसमें 136 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हुए। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में ही 144 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। आम आदमी पार्टी, माकपा, गोंगपा ने भी कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। प्रमुख दल बीजेपी-कांग्रेस को छोड़ बाकी अन्य दल के उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या इस बार नतीजों में नया कमाल कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications