MP assembly election 2023: लिस्ट के पहले भोपाल बीजेपी दफ्तर से घनघनाए फोन, टिकट कटने वालों को दो टूक

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 94 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के पहले राजधानी भोपाल मुख्यालय में दिग्गजों का जमघट लगा। केन्द्रीय चुनाव समिति के नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश,प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्वनी वैष्णव पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक सभी कार्यालय में बंद कमरे में बैठे और पांचवी लिस्ट तय उम्मीदवारों के अलावा उन दावेदारों को फोन लगाए गए हैं, जिनके टिकट कटे। अंतर्विरोध को लेकर बीजेपी कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं।

पार्टी हर हाल में चुनाव जीतना चाहती हैं। खबर है कि 94 में से 92 सीटों में जहां कई दिग्गजों के टिकट काटे गए हैं, उनके लिए भविष्य के कई विकल्प बताए गए। सरकार बनने के बाद उन्हें सम्मान वाली जगह देने का वादा भी किया गया हैं।

MP-assembly-election-2023-calls-rang-from-Bhopal-BJP-office

लेकिन इस बीच कुछ जगहों पर लंबे वक्त से टिकट की राह तक रहे नेता मानने तैयार नहीं हैं। टिकट काटने की सुगबुगाहट होते ही उनके समर्थकों में भी असंतोष बढ़ने लगा हैं। सूत्रों की माने तो पांचवीं लिस्ट में आखिरी मौके पर कुछ नाम, कांग्रेस की जारी हुई दूसरी सूची के मद्देनजर भी बदलने पड़े। हालांकि बीजेपी ने अनुशासन का डंडा भी दिखाया हैं। दो टूक कहा गया हैं कि किसी भी प्रत्याशी के खिलाफ या पार्टी विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबर है कि लिस्ट फाइनल करने के लिए कई बड़े नाम हटाए गए, उनमें मौजूदा मंत्री का नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा राजनीतिक समीकरण और सर्वे रिपोर्ट के आधार कुछ नाम भी हटाए गए, जिन्होंने कमलनाथ सरकार के बाद बीजेपी सत्ता वापसी में भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+