MP Assembly Election 2023: बीजेपी ने घोषित की प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट, गुना और विदिशा के टिकट होल्ड
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट घोषणा में कांग्रेस से पहले बाजी मारने वाली भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी। नवरात्रि की सप्तमी को शनिवार के शुभ महूर्त में पार्टी ने 92 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया हैं। सिर्फ दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होल्ड पर हैं।
नवरात्रि की पंचमी से बीजेपी की प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा था। एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें शामिल सदस्यों ने सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर फाइनल मुहर लगाईं। कुछ सीटों पर नाम फाइनल करने में असमंजस की स्थिति थी।

लेकिन आखिरी मौके पर पार्टी ने टिकट चयन की गाइडलाइन और सियासी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह लिस्ट फाइनल कर ली। जिस पर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सहमति दे दी। इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा भी थे।
बीजेपी पिछली चार लिस्ट जारी कर 136 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं। 94 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होना बाकी था। इसके लिए अब ज्यादा वक्त भी नहीं बचा था, क्योकि 21 अक्टूबर से ही प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र भरने का सिलसिला भी शुरू हो गया हैं। कांग्रेस बैतूल आमला की सीट छोड़कर सभी विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट्स घोषित कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications