mp assembly election 2023: 'कमलनाथ के 11 वचन की बहार', कांग्रेस कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी होने के पहले ये वादे

MP assembly election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस में एक दूसरे से आगे निकलने का कॉम्पटीशन चल रहा हैं। छुट्टी के दिन रविवार को मुख्यमंत्री जहां लाड़ली बहना सम्मलेन में महिलाओं से संवाद करने वाले थे, उससे पहले पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने 11 वचन उजागर कर दिए। यह तब हुआ जब कांग्रेस कैंडिडेट्स की अभी पहली लिस्ट तब नहीं आई।

अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से उन्होंने पोस्टर जारी किया। जिसमें 'वचनबद्ध कमलनाथ के 11 वचन' टाइटल दिया गया हैं। साइड में 11 वचन भी लिखे हैं। इसके अलावा किसान, बुजुर्ग समेत दो मुस्कुराते महिलाओं की तस्वीर के साथ उसमें पांच-पांच सौ के तीन नोट, जलता हुआ बल्ब और गैस सिलेंडर पोस्टर में छपा हैं।

mp-assembly-election-2023-Kamal-Nath-gave-11-promises

कमलनाथ ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'कांग्रेस अपने 11 वचनों के साथ मध्यप्रदेश के हर घर में ख़ुशहाली लाने के संकल्प के साथ आपके बीच है। मध्यप्रदेश की जनता को सुनिश्चित करना है कि वोटों की बोली लगाने वाली सौदागर सरकार के नापाक मंसूबे कामयाब न हों, अब सच्चाई की राजनीति को ही समर्थन और आशीर्वाद मिले। मैं बार बार दोहरा रहा हूं कि बीजेपी सरकार इस समय जनता को राहत देने के लिये नहीं बल्कि अपनी डूबती नैय्या बचाने के लिये रोज मुखौटे बदल रही है। 18 साल के शासनकाल के बाद भी जिन्हें चुनावी चाल चलना पड़े, वो दल और उनकी सरकार बनावटी, दिखावटी और सजावटी है जो जनता का कभी हित नहीं कर सकती'।

इन 11 वचन से वचनबद्ध 'कमलनाथ'

  1. महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह।
  2. 500 रुपए में गैस सिलेंडर।
  3. 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का हाफ।
  4. किसानों का फसल कर्ज माफ होगा।
  5. कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ।
  6. किसानों को 5 हॉर्स पावर बिजली बिल माफ।
  7. 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का लाभ।
  8. 12 घंटे सुनिश्चित सिंचाई बिजली का रास्ता साफ।
  9. जातिगत जनगणना का लाभ और किसान आंदोलन के मुकदमे माफ।
  10. किसान आंदोलन के मुक़दमे माफ।
  11. सिचाई के पुराने बिजली बिल माफ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+