तीर्थदर्शनः हवाई जहाज में अकेले ही जाना होगा, पत्नी या अटेंडर नहीं जा सकेंगे
हवाई जहाज से तीर्थदर्शन योजना के तहत 21 मई से 29 जुलाई तक 25 जिलों के 800 बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराएं जाएंगे। इसको लेकर गाइड लाइन जारी कर दी गई है। योजना में 65 साल के बुजुर्गों को अकेले ही जाना होगा।

Madhya Pradesh में हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ होने जा रही है। शासन ने इसके लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पहले चरण में केवल 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग जा सकेंगे। सबसे अहम बता यात्रा में पति-पत्नी साथ नहीं जा सकेंगे, बिना अटेंडर के ही जाना होगा। भोपाल, इंदौर एयरपोर्ट तक बुजुर्गों को पहुंचाने का जिम्मा कलेक्टरों के जिम्मे रहेगा।
मप्र सरकार ने हवाई जहाज से तीर्थदर्शन योजना के नियम, चयन, पात्रता, शर्तें आदि को संशोधित कर जारी किया है। इसमें हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा के लिए प्रथम चरण में केवल 65 साल से अधिक आयु के सीनियर सिटीजन, जो आयकर दाता नहीं हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा परिवारों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से योजना में एक परिवार से एक व्यक्ति को ही पात्रता दी जाएगी। योजना में प्रत्येक फ्लाइट में 33 सीटें आरक्षित रहेंगी। जिनमें 32 तीर्थयात्री और एक एस्कार्ट के रूप में सरकारी अधिकारी शामिल होगा। इनके अलावा एक आईआरसीटीसी की तरफ से एक टूर मैनेजर भी जाएगा।
कलेक्टर की यह रहेगी जिम्मेदारी
संबंधित जिले के तीर्थ यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचाने और यात्रा के बाद एयरपोर्ट से जिले तक लाने ले जाने की व्यवस्था कलेक्टर करेंगे। उनको नाश्ता-पानी की व्यवस्था करेगा। वहीं, एयरपोर्ट से तीर्थ स्थल लाने ले जाने तक भोजन, नाश्ता समेत अन्य व्यवस्था आईआरसीटीसी की तरफ से की जाएगी। यात्रियों को एयरपोर्ट पर वायुयान के उड़ान भरने के समय से तीन घंटे पहले पहुंचना होगा। इसके प्रति चार घंटे बाद तीर्थ यात्रियों की कुशलता की जानकारी वायुयान में उपलब्ध एस्कार्ट जिला कलेक्टर और नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
Recommended Video

मध्य प्रदेश में इन जिलो से जाएंगे यात्री
मप्र हवाई जहाज तीर्थ दर्शन योजना में 21 मई से 19 जुलाई के बीच 25 फ्लाइट भोपाल और इंदौर एयरपोर्ट से रवाना होगी। इसमें तीर्थ यात्रा की अवधी तीन से पांच दिन तक की रहेगी। जिन शहरों से बुजुर्ग यात्रा में शामिल होंगे उनमें भोपाल से प्रयागराज, बैतूल, मुथुरा-वृंदावन, आगर., मालवा से शिर्डी, देवास से शिर्डी, खंडवा से गंगासागर, हरदा से प्रयागराज, मंदसौर से शिर्डी, नर्मदापुरम से मथुरा-वृंदावन, नीमच से शिर्डी, बड़वानी से गंगासागर, इंदौर से गंगासागर, दमोह से प्रयागराज, बुरहानपुर से गंगासागर, रतलाम से शिर्डी, शाजापुर से शिर्डी, सागर से मथुरा-वृंदावन,
उज्जैन से शिर्डी, विदिशा से प्रयागराज, अलीराजपुर से शिर्डी, राजगढ़ से मथुरा-वृंद्रावन, धार से शिर्डी, रायसेन से प्रयागराज और झाबुआ से शिर्डी के लिए यात्रा होगी।












Click it and Unblock the Notifications