Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP : सागर, रीवा और जबलपुर में हार्ट अटैक के सबसे ज्यादा मरीज, ठंड के सीजन में दोगुने केस

मध्यप्रदेश में हार्ट की समस्या से जुड़े सबसे ज्यादा मरीज सागर में सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर रीवा और तीसरे नंबर पर जबलपुर है जहां बीते सात महीने में 108 ने सबसे अधिक मरीजों को अस्पताल पहुंचाया है।

heart attack

ठंड के मौसम की शुरूआत होते ही हार्ट अटैक और कॉर्डियक अरेस्ट के मामलों में हैरान कर देने वाला इजाफा हुआ है। जिसमें सागर में गर्मी की अपेक्षा अब मरीजों की संख्या 10 गुनी बढ़ गई है। बात एमपी की करें तो महज दो महीनों में ही 108 एंबुलेंस से 5 हजार से अधिक हार्ट के मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एमडी व कॉर्डियक स्पेशलिस्ट ने इस मामले में लोगों को सतर्क और सजग रहने की अपील की है।

108 ambulance

प्रदेश में 108 एम्बुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी जेएईएस ने पिछले सात माह में मिले हार्ट अटैक के मरीजों का डाटा जारी किया है। जिसमें एम्बुलेंस द्वारा सबसे अधिक 1662 हार्ट अटैक के मरीज सागर जिले में मिले हैं। जिन्हें एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल तक पहुंचाया गया। इसके बाद सात माह में 945 मरीजों के साथ रीवा दूसरे और तीसरे स्थान पर जबलपुर है, जहां 928 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रदेश में सात माह के भीतर कुल 15 हजार 174 कार्डियक केस अस्पताल ले जाए गए हैं।

प्रदेशभर में पिछले दो माह में 15 फीसदी केस बढ़े
प्रदेश के आंकड़ों की बात करें तो पिछले दो माह में हार्ट अटैक के 15 फीसदी केस बढ़े हैं। प्रदेश में जहां मई में हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या 630 थी, वहीं अक्टूबर माह में यह आंकड़ा बढ़कर 2807 और नवंबर में 2988 तक पहुंच गया है। वहीं सागर संभाग में मई माह में हार्ट अटैक के 104 मरीज अस्पताल पहुंचाए गए थे, नवंबर माह में इनकी संख्या बढ़कर 608 पर पहुंच चुकी है।

नवंबर माह में सागर में मिले 311 केस
सागर जिले की बात करें तो जहां मई माह में हार्ट अटैक के 44 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं नवंबर माह में 311 केस सामने आए हैं। जबकि नवंबर माह में संभाग के अन्य जिलों जैसे दमोह में 103, पन्ना में 52, टीकमगढ़ में 58 और छतरपुर में 84 कार्डियक केस सामने आए।

हार्ट अटैक के दौरान एम्बुलेंस का करें इस्तेमाल
108 एम्बुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी जेएईएस के प्रबंधन के अनुसार प्रदेश में ठंड बढ़ने के बाद कार्डियक केसों में बढ़ोतरी देखी जाती है। पूरे मध्यप्रदेश में पिछले 2 माह में करीब 15 प्रतिशत केस बढ़े हैं। हार्ट अटैक के केसे में प्रीहॉस्पिटल केयर बहुत जरूरी होती है। इसलिए मरीजों को हॉस्पिटल ले जाने के लिए निजी वाहन की जगह एंबुलेंस का प्रयोग करना चाहिए। जिसमें सभी प्रकार के जीवन रक्षक उपकरण के साथ प्रशिक्षित मेडिकल कर्मचारी होते हैं, जो मरीज की जान बचाने में मदद करते है।

प्रदेश की स्थिति
माह_ 108 एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाए गए हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या

मई-630
जून-1676
जुलाई-2158
अगस्त-2397
सितंबर-2518
अक्टूबर-2807
नवंबर-2988
------------------------
कुल-15174
------------------------

जिला/ मई/ जून/ जुलाई/अगस्त/सितंबर/अक्टूबर/नवंबर/ कुल मरीज
सागर/44/161/236/291/273/326/311/1662
दमोह/25/78/96/108/114/105/103/629
छतरपुर/21/43/40/54/46/58/84/346
ढीकमगढ़/7/23/19/42/36/50/58/235
पन्ना/7/30/3548/65/44/52/281

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+