सास ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, बहू ने कर दी हत्या
मध्य प्रदेश। पन्ना जिले के ग्राम बघाई मोड में बीती 7 जनवरी को 55 वर्षीय कुसुम बाई चौधरी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। कुसुम का शव झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने मौत की गुत्थी सुलझाते हुए महिला की बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बेटे ने दर्ज करवाया था केस
55 वर्षीय कुसुम बाई चौधरी की कुल्हाड़ी से हत्या की गई थी। बेटे संजू चौधरी ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद से पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी। पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

पड़ोसी से थे अवैध संबंध
पुलिस के मुताबिक, बहू माया के पड़ोसी हल्के चौधरी से अवैध संबंध थे। 7 जनवरी की रात माया और उसकी सास कुसुम ही घर पर थे। सास कुसुम अपने कमरे में सो रही थी, तभी बहू ने प्रेमी को घर बुलाया। अचानक कुसुम की आंख खुली तो उसने बहू माया को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

बहू ने प्रेमी संग मिलकर की सास की हत्या
कुसुम अपने बहू की करतूत बताने बेटे के पास जा रही थी, लेकिन तभी बहू माया और उसके प्रेमी ने उसे पकड़ लिया और कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को खेत में ही छोड़ खुद घर आ गई। पुलिस ने बहू माया और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications