Gwalior News: दर्द से चीखती रही बहू, सास गर्म चिमटे से दागती रही, पूरा मामला जान दहल जाएगा दिल

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक विवाहिता के साथ रूह कंपा देने वाली हैवानियत की गई है।विवाहित महिला को जबरन घर में बंद कर उसके साथ न सिर्फ जमकर मारपीट की गई बल्कि उसे गर्म चिमटों से भी दागा गया है।

पीड़ित महिला अपने भाई के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। एसपी ऑफिस में मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायत में संबंधित थाना पुलिस को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली रेनू यादव का 5 साल पूर्व अरविंद यादव से शादी हुई थी।

Dowry mother-in-law became executioner Gwalior

शादी के बाद लगातार ससुरालयों द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। बीते रोज महिला के भाई को सूचना मिली कि उसकी बहन के साथ मारपीट हुई है। जब भाई ससुराल पहुंचा तो महिला घायल अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चिमटों से दागे जाने के घाव दिखे।

भाई ने जब इस संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि मायके से रुपये लाने का दबाव बनाते हुए ससुरालयों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान जब महिला ने घर से निकलने का प्रयास किया तो ससुर ने दरवाजा बंद कर दिया और सास ने गर्म चिमटों से उसे दागा। पीड़ित महिला अपने भाई के साथ जैसे तैसे ससुराल से निकलकर बहोड़ापुर थाने पहुंची, लेकिन वहां सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने अपने भाई के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

एसपी ऑफिस में मौजूद महिला पुलिस अधिकारी किरण अहिरवार का कहना है कि महिला की शिकायत पर ससुरालयों के खिलाफ मारपीट और दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+