MP: 1 लाख से अधिक किसान पीएम सम्मान निधि की किस्त नहीं ले पाएंगे, जानिए क्यों
सागर, 23 जुलाई। सागर जिले के 1 लाख 11 हजार से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित रह जाएंगे। इन्हें आगामी महीने में मिलने वाली योजना की किस्त की राशि नहीं मिल पाएगी। कारण जिले के अधिकांश किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है।

केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि में ईकेवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। जब तक किसान ऑनलाइन ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कराएंगे, तब तक उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी महीनों में मिलने वाली किस्त की राशि नहीं मिल सकेगी। जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार सागर जिले में हाल फिलहाल तक करीब 1 लाख 11 हजार किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है, यह प्रत्येक किसान के लिए अनिवार्य की गई है।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना
केंद्र सरकार ने किसानों को खेती में मदद करने व राहत दिलाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना प्रारंभ की थी। इसमें भूमि के मालिक किसानों को एक साल में 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपल्ब्ध कराई जाती है। इस राशि को दो-दो हजार की तीन किस्तों में दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications