MP Weather: एमपी में इस दिन से रफ्तार पकड़ेगा मानसून, रीवा, सागर संभाग में बारिश का अलर्ट

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में सोमवार से मौसम का नया सिस्टम एक्टिवेट हो रहा है। इसके चलते प्रदेश के रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मध्यम बारिश की संभावना है।

हालांकि इसका दायरा रविवार को सिमटा हुआ रहा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर मानसूनी बारिश रफ्तार पकड़ सकती है। साथ ही 13 सितंबर तक एमपी में मानसून फिर से रफ्तार पकड़ सकता है।

Weather in Madhya Pradesh

भारी बारिश होने की चेतावनी
मौसम विभाग ने सोमवार को मंदसौर, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नीमच, शिवपुरी, मुरैना, शिवपुरी, पन्ना और मैहर जिला में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

यहां होगी हल्की से मध्यम बारिश
इसके अलावा बेतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिला में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

रविवार को इन जिलों में बारिश
रविवार को सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक बैतूल में 0.4, धार में 0.2, गुना में 1, पचमढ़ी में 3, रतलाम में 7, उज्जैन में 0.6, खजुराहो में 4, उमरिया में 8 और रतलाम और बालाघाट में 7 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है। एक मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। राजस्थान में अभी भी एक साइक्लोन बना हुआ है। इसके साथ ही केरल से लेकर कर्नाटक तक एक अब तटीय द्रोणिका बनी हुई है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम में भी पड़ रहा है। इस कारण प्रदेश में 9 सितंबर से 13 सितंबर तक बारिश कम असर नजर आ रहे हैं। इससे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+