MP News: मध्य प्रदेश के इन जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

MP Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून एक्सप्रेस सब स्पीड पकड़ चुका है। इसका असर राजधानी में भी दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे से भोपाल में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने सिस्टम के कारण भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है। कल रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर को पूरी तरह से भगा दिया आज सुबह से ही कई जगह पर हल्की बौछारें पड़ रही है 24 घंटे के दौरान शहर में 22.7 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Monsoon there will be heavy rain in MP Meteorological Department issues orange alert

प्रदेश में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक अन्य ट्रफ लाइन गुजर रही हैं। इसके कारण, ग्वालियर, चंबल संभाग के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में तेज बारिश जारी रहेगी। इसी प्रकार का मौसम रविवार को भी बना रहेगा। ग्वालियर, भिंड, छिंदवाड़ा, और पांधुर्णा में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, "ग्वालियर-चंबल और प्रदेश के अन्य हिस्सों से दो ट्रफ गुजर रही हैं। उसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी सक्रिय है। इनके कारण पूरे मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव आ गया है।" अब एक मजबूत सिस्टम सक्रिय हो चुका है जिसके कारण प्रदेश में आंधी और भारी बारिश की संभावना है। 11 जुलाई तक कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट बना रहेगा और इन्हीं इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है।

इससे पहले, शनिवार को ग्वालियर में लगभग 2 इंच की बारिश हुई। इस बारिश के कारण ग्वालियर और भिंड के कई इलाकों में जलभराव हो गया। श्योपुरकलां और शिवपुरी में हालात बाढ़ जैसे बिगड़े। दमोह में एक स्कूल में पानी भर गया।

भोपाल, सीहोर, खजुराहो, मंडला, सतना, सिवनी, बालाघाट जिलों के मलाजखंड, धार, गुना, नर्मदापुरम, खरगोन, और शिवपुरी में भी बारिश हुई। इस बारिश के कारण कई जिलों में दिनचर्या का तापमान भी कम हो गया। पचमढ़ी में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+